महाराष्ट्र
से कांग्रेस सांसद विजय दर्डा ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री के कामकाज की
सराहना करते हुए उन्हें शेर बताया। एक पुरस्कार समारोह में मोदी के साथ मंच
पर बैठे दर्डा ने कहा, ‘‘काम के प्रति मोदी की प्रतिबद्धता और समर्पण एक
शेर से मिलता जुलता है।’’ एक मीडिया समूह के प्रधान संपादक दर्डा को मीडिया
के जरिये समाज की सेवा करने के लिए तरूण क्रांति पुरस्कार प्रदान किया
गया। समाज सेवा के लिए जिन दो अन्य को यह पुरस्कार दिया गया उनमें योगगुरु
बाबा रामदेव और जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन हैं।
सामाजिक
कार्यकर्ता अन्ना हजारे अपने करीबी सहयोगियों की अपील को नजरंदाज करते हुए
आज अपनी टीम के तीन सदस्यों के साथ अनिश्चितकालीन अनशन में शामिल हुए और
कहा कि आंदोलन में भटकाव नहीं आया है बल्कि सरकार अपनी दिशा भटक गई है।
अन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन लोगों के गुस्से
का परिणाम है, साथ ही वहां दीवार को गंदा किये जाने की घटना के लिए खेद
प्रकट किया। वहीं, टीम अन्ना ने कहा कि असली सत्यमेव जयते का स्थान जंतर
मंतर है और अभिनेता आमिर खान को यहां आना चाहिए। अन्ना पिछले चार दिन से
अपने तीन सहयोगियों के साथ जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। जंतर मंतर पर
लोगों की जबर्दस्त उपस्थिति के बीच अन्ना आज सुबह अनशन स्थल पहुंचे। उनके
पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय’ वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे
लगाने शुरू कर दिये।
जयपुर, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सोमवार दोपहर से दो दिवसीय अजमेर के दौरे पर जायेंगे। प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार श्री गहलोत जयपुर से कार द्वारा अजमेर पहुंचेंगे जहां वे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में संक्रमण वार्ड, शिशु सर्जरी, आई.सी.यू. एवं ट्रोमा सेन्टर का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात् आर.ओ.बी. का शिलान्यास और शाम को हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउण्ड के लोकार्पण समारोह मे भाग लेंगे। मुख्यमंत्री आजाद पार्क में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगे।
मुख्यमंत्री दूसरे दिन मंगलवार को प्रात: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में नवनिर्मित विस्तार भवन एवं राजीव गांधी सभागार का लोकार्पण कर जवाहर रंगमंच में कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी स्मृति डाक-टिकट विमोचन एवं पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे। श्री गहलोत दोपहर में पुष्कर रोड़, कोटड़ा में 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण करेंगे।
श्री गहलोत का शाम को राजकीय वायुयान से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।
---
प्रमाणित बीजों का उत्पादन व वितरण
जयपुर, 29 जुलाई। वित्तीय वर्ष 2012-13 में तिलम संघ द्वारा 109 करोड़ 16 लाख का वार्षिक कारोबार कर 13 करोड़ रुपये से अधिक के लाभ अर्जित करने की योजना है। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार श्री निरंजन आर्य ने बताया कि सहकारी प्रतिष्ठान तिलम संघ द्वारा कारोबार व लाभदायकता बढ़ाने के लिए बाजार की मांग व आपूर्ति का अध्ययन किया जाएगा।
श्री आर्य ने बताया कि प्रमाणित बीजों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए तिलम संघ ने कार्यों में विविधिकरण करते हुए योजनावद्घ तरीके से बीजों के प्रसंस्करण पर बल दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष काश्तकारों को 96 हजार 675 क्विंटल प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने का कार्यक्रम बनाया गया है। गत वर्ष काश्तकारों को 70 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन, सरसों, गेहूं, ग्वार और मूंग के प्रसंस्करित प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने का कार्यक्रम है। बुआई के समय प्रमाणित बीजों की अनुपलब्धता और कालाबाजारी को देखते हुए तिलम संघ ने बीज प्रसंस्करण कार्य में और अधिक विस्तार का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009-10 में 28490 क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण की तुलना मेें इस वर्ष तीन गुणा से भी अधिक बीज तैयार कर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
रजिस्ट्रार एवं प्रशासक तिलम संघ श्री आर्य ने बताया कि तिलम संघ ने कृषि जिंसों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद तथा बाजार हस्तक्षेप योजना में खरीद की व्यवस्था की है। इस वर्ष तिलम संघ द्वारा 113 खरीद केन्द्रों पर 3 लाख 91 हजार टन से अधिक गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई है। इसी तरह से बाजार हस्तक्षेप योजना में लहसुन उत्पादक काश्तकारों को राहत देने के लिए अब तक 3 केन्द्रों पर 4 करोड़ 36 लाख से अधिक के लहसुन की खरीद की जा चुकी है।
तिलम संघ के प्रबंध संचालक श्री हनुमान प्रसाद ने बताया कि तिलम संघ द्वारा कोटा में सोयाबीन, गेहूं और सरसों, श्रीगंगानगर में सरसों, चना व गेहूं के सीड ग्रेडिंग प्लान्ट का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फतेहनगर में भी सीड ग्रेडिंग प्लान्ट का संचालन किया जा रहा है।
---
जयपुर, 27 जुलाई। मुख्य सचिव श्री सी.के. मैथ्यू ने कहा की राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए सड़क सुरक्षा परिषद, सड़क सुरक्षा निधि के साथ ही अल्पकालीन तथा दीर्घकालीन योजनाओं की क्रियान्विति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण, स्वास्थ विभागों और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मिलकर अध्ययन करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर और अधिक प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्हांेने अपेक्षा की कि सभी विभाग अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को शीघ्र प्रस्तुत करें ताकि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति का सम्पूर्ण लाभ राज्य की जनता को मिल सके।
श्री मैथ्यू शुक्रवार को शासन सचिवालय में सड़क सुरक्षा के उपायों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने राज्य में बीते दो वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में आई कमी पर संतोष व्यक्त करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दुर्घटना में मृतकांे की संख्या में भी कमी लाने के लिए समन्वित प्रयास किये जायें। मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति के अन्तर्गत राज्य में सड़क सुरक्षा परिषद् (स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल) तथा राज्य सड़क सुरक्षा निधि (स्टेट रोड सेफ्टी फंड) का गठन कर दिया गया है।
श्री मैथ्यू ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आमजन को जागरूक बनाने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के लिए परिवहन विभाग सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से एक सूचना, शिक्षा एवं संचार (आई.ई.सी.) कार्य योजना तैयार करे। इसके जरिए वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के तरीकों तथा वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने की जानकारी दी जाए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों में स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सहयोग एवं योगदान की भी महती जरूरत हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।
मुख्य सचिव ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर स्थापित ट्रोमा अस्पतालों को सुदृढ़ करने के प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए अजमेर व राजसमंद में मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है। जिनका सिविल वर्क प्रारंभ हो गया है। जोधपुर व जयपुर में भी इस प्रकार के संस्थान स्थापित करने के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भिजवाए गए हैं। इन प्रस्तावों को बारहवीं पंचवर्षीय योजना में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
बैठक में बताया गया कि बीते दो वर्षों में राज्य में 1800 वाहन दुर्घटनाएं कम हुई हैं। सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि राष्ट्रीय स्तर पर सात प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जबकि प्रदेश में यह दर 0.6 प्रतिशत ही है। राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतांे की संख्या में वृद्धि भी राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। इस दिशा में सभी के समन्वित प्रयासों से दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में और अधिक कमी लाने के प्रयास किये जाएंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा गतवर्ष 1900 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर तथा 4500 साईनेजेज लगाये गये है।
परिवहन आयुक्त श्री दीपक उप्रेती ने बताया कि गांवों की आबादी क्षेत्र से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को जोड़ने वाले 1780 सड़कों व घुमावदार स्थानों पर सड़कों को सीधी करने, साइनेज लगाने तथा दृश्यता स्पष्ट करने के कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों एवं इंटरसेप्टर के माध्यम से वाहनों की गति की नियमित जांच की जाती है।
उन्होंने बताया कि वाहनों के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया गया है। समुचित जांच व परीक्षण के बाद लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इसका नतीजा है कि बड़ी संख्या में प्रशिक्षु वाहन चालकों के लर्निंग तथा स्थायी लाइसेंस की जांच में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने बताया की राज्य में 870 दुर्घटना सम्भाव्य स्थलों का चिन्ह्ीकरण किया जा चूका है तथा प्रथम चरण में 130 स्थानों का कार्य हाथ में लिया गया है जिसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 39 स्थानों पर रोड़ इन्जीनियरिंग के कार्य पूर्ण किये जा चूके है।
प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ श्री बी.एन. शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही करीब 400 ऐम्बुलेन्स जो कि 108 सेवाओं के बेड़े में जुड़ने वाली हैं, जिनके माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्तताल पहुचाने में मदद मिलेगी।
बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री हरीश मीना, अति. मुख्य सचिव गृह श्री अशोक संपतराम, रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डाॅ. मनजीत सिंह सहित सार्वजनिक निर्माण, शिक्षा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि श्री प्रमोद भसीन, मृदुला भसीन व डाॅ. माया टंडन भी उपस्थित थे।
केन्द्र
ने असम सरकार को हिंसा प्रभावित जिलों में अर्धसैनिक बलों के 11000 से
अधिक जवान तैनात करने के लिए अधिकृत किया है। साथ ही चिकित्सा टीम और अन्य
आपूर्तियों के साथ एक सी-135 विमान भी राज्य में भेजा गया है। हिंसाग्रस्त
कोकराझार, चिरंग और धुबरी जिलों में केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के 7300 जवान
अब तक तैनात किये जा चुके हैं। इन जवानों को अन्य राज्यों से असम भेजा गया
है। राज्य में बोडो और अल्पसंख्यक अप्रवासियों के बीच संघर्ष के
परिणामस्वरूप हिंसा फैली थी। राज्य को 11600 अतिरिक्त जवान तैनात करने के
लिए अधिकृत किया गया है ताकि हिंसा से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में
सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।
अमिताभ
बच्चन और शाहरूख खान के बाद अब सलमान खान का भी मोम का स्टैच्यू न्यूयार्क
के मैडम तुसाद्स म्यूजियम में नजर आएगा। सलमान का स्टैच्यू ‘बॉलीवुड जोन’
में लगाया जाएगा। इस जोन का निर्माण बहुत से विजिटरों की गुजारिशों के बाद
किया गया था। यहां ताजमहल की झलक के साथ-साथ भारतीय नर्तकों के वीडियो भी
हैं। यहां के फोटो एरिया में लोग बॉलीवुड सितारों के साथ तस्वीरें खिंचवा
सकते हैं। मैडम तुसाद्स न्यूयार्क के महाप्रबंधक ब्रेट पिजन के
अनुसार,‘‘सलमान खान बॉलीवुड के एक मशहूर सितारे हैं। बॉलीवुड का अमेरिकी
पॉप संस्कृति पर एक व्यापक प्रभाव है और यह आज हमारे लिए मनोरंजन का एक
मजेदार जरिया है।’’
चीन
की निशानेबाज यि सिलिंग ने लंदन ओलंपिक का पहला स्वर्ण देश की झोली में
डाला। उसने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में पीला तमगा जीता। यि ने पोलैंड
की सिल्विया बोगास्का को पछाड़ा। चीन की यू डान ने कांस्य पदक जीता।
वर्ष
2011-12 के लिए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता
पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त करने के लिए आखिरी तारीख बढ़ाकर अब
16 अगस्त, 2012 कर दी गई है। पहले प्रविष्टियां भेजने के लिए अंतिम
तारीख 15 जुलाई, 2012 थी।
तीन वर्गों में नामांकन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। वर्ग हैं
व्यक्तिगत, समूह और संगठन। यह पुरस्कार केन्द्र और राज्य सरकार की
सेवाओं तथा स्थानीय निकायों, पंचायतों और जिला परिषदों में काम करने
वालों के लिए खुला है। इसके अंतर्गत नई परियोजनाओं का कार्यान्वयन,
संस्थानों के विकास में स्पष्ट योगदान, सार्वजनिक व्यवस्था को कुशल
और भ्रष्टाचार मुक्त करने, हितधारकों की जरूरतों को पूरा करने के मामले
में नवाचार दिखाने जैसे कार्य शामिल हैं। बनाने
परियोजनाओं
के शीघ्र कार्यान्वयन में सबसे बड़ी बाधा एजेंसियों की तरफ से सुरक्षा
संबंधी अनुमति समय पर न मिलना है। यह अड़चन परियोजनाओं को चलाने वाली
एजेंसियों और निजी फर्मों को उठानी पड़ती है। उदाहरण के लिए एनईएलपी के
अंतर्गत 70 तेल ब्लाकों में होने वाले कार्य में विलम्ब होना है, जिसका
कारण अनुमति मिलने में देरी है।
एनईपीएल के अंतर्गत तेल और गैस ब्लाकों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए
प्रधानमंत्री कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह तय
किया गया कि एफआईपीबी की तरह ही केबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक
प्रोजेक्ट क्लियरेंस बोर्ड का गठन किया जाए ताकि सुरक्षा अनुमति सहित सभी
प्रकार के मुददों की समीक्षा की जा सके। बोर्ड में गृह मंत्रालय, रक्षा
मंत्रालय, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग तथा
ऊर्जा सम्बन्धी मंत्रालयों/विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
समिति की बैठक नियमित रूप से हर महीने होगी और ऊर्जा तथा बुनियादी ढांचा
सम्बन्घी परियोजनाओं की अनुमति की स्थिति की समीक्षा करेगी। समिति
सुरक्षा एवं अन्य मामलों पर भी विचार करेगी।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस क्षेत्र में डीजीएच में एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया जा रहा है, जो सचिवालय के तौर पर काम करेगा।
सूचना
और प्रसारण मंत्री श्रीमती अम्बिका सोनी ने जानेमाने कमेंटेटर श्री सुरेश
सरैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संत्पत परिवार को भेजे अपने
संदेश में श्रीमती सोनी ने कहा – ‘’सुरेश सरैया अंग्रेजी के सबसे ज्यादा
पंसद किए जाने वाले क्रिकेट कमेंटेटर थे। क्रिेकेट को जुनून की हद तक चाहने
वाले भारत में वे हर घर में जाने जाते थे। खेल के बारे में उनकी जानकारी
गहरी थी और आंखों देखा हाल सुनाने का उनका अंदाज अनूठा था। चार दशकों से
अधिक समय तक श्री सरैया ने आकाशवाणी के माध्यम से क्रिकेट मैच की कमेंट्री
की। इनमें चार विश्व कप मैच सहित दुनियाभर में खेले गए कई यादगार मैच
शामिल हैं। क्रिकेट बिरादरी उनकी स्वर्णिम आवाज की कमी काफी महसूस करेगी‘’
मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे उनके परिवार को इस संकट से उबरने की शक्ति प्रदान करें
बीकानेर। आपसी विवाद के चलते एक बालक को बहला फुसलाकर नहर के किनारे ले जाकर उसकी हत्या करने के मामले में पकड़े गये दो आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पूगल क्षेत्र के 7 बीडी में रहने वाले रामचंद्र पुत्र अर्जुनराम नायक का 13 वर्षीय लड़के मुकेश की तीन दिन पूर्व उसी के रिश्तेदारों ने रंजिश के चलते उसकी हत्या कर नहर में डाल दिया था। इस मामले में पूगल पुलिस ने गणेशाराम पुत्र किशनाराम नायक निवासी 5 डीडी, बचनाराम पुत्र बीरबलराम निवासी कर्णपुरा को गिरफ्तार किया। उन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
बीकानेर। गजनेर रोड क्षेत्र ईंट भट्टा के पास चार अज्ञात लुटेरों ने एक व्यवसायी से पिस्तौल की नोंक पर कार लुटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारिणी सभा के लोग कलक्टरी परिसर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तार कार बरामद करने की मांग की तथा प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बाद में एक शिष्टमंडल हितकारिणी सभा के अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण जोशी के नेतृत्व में ने पुलिस अधीक्षक से मिला। बीते बुधवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी राधाकिशन ने गंगाशहर पुलिस में मामला दर्ज कराया था कि वह अपने भानजे दीपक उपाध्याय को लेकर गजनेर रोड ईंट मंडी के पास पहुंचे और मोबाइल से बात करने लगा इस दौरान अचानक एक लड़के ने कनपटी पर पिस्तौल लगाकर गाड़ी से बाहर निकाल लिया वहीं दूसरे लड़के ने दिनेश को चाकू दिखाकर गाड़ी से उतार लिया। इस दौरान दो अन्य जने और आ गये और उस गाड़ी लेकर फरार हो गये। इस मामले में गंगाशहर पुलिस थाने में लूट का मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन एक सप्ताह व्यतीत हो जाने के बाद भी इस संबंध में कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। शिष्टमंडल में शिवशंकर जाजड़ा, मनीष जाजड़ा, महेन्द्र पंचारिया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।
राजस्थान के जेसी सदस्यों का सालाना अर्दकुम्भ ‘मिडकाॅन 2012’ हाल ही में पाली में सम्पन्न हुआ जिसमें अर्द्धवार्षिक गतिविधियों के आधार पर विभिन्न चैप्टर्स को पुरस्कृत किया। सफलता का परचम लहराते हुये जेसीआई जयपुर राॅयल ने अधिकांश पुरस्कारों पर कब्जा किया। जेसीआई जयपुर राॅयल के अध्यक्ष जेसी सत्येन्द्र खोरानियाँ को बेस्ट प्रेसिडेन्ट अवार्ड तथा चैप्टर की महिलाओं से सम्बन्धित कार्यक्रमों के लिये अवार्ड, बेस्ट जेसिरेट विंग, पर्यावरण संरक्षणता सम्बन्धित कार्यक्रमों हेतु बेस्ट पब्लिक रिलेषन प्रोग्राम, मेल एण्ड माईलेज-विनर, सर्वाधिक नये सदस्य बनाने हेतु ग्रोथ अचीवर्स अवार्ड्, बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड तथा बेस्ट मिडिया कवरेज अवार्ड भी दिया गया।
जेसीआई जयपुर राॅयल के सचिव जेसी जे. पी. रावत ने बताया कि इस अवसर पर सदस्यों के लिये विभिन्न प्रतियोगितायें भी आयोजित की गई जिसमें जेसीआई जयपुर राॅयल के सदस्यों ने किंग एण्ड क्वीन आॅफ राजस्थान में जेसी श्यामसुन्दर शर्मा व जेसी नीलम शर्मा, इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग काॅम्पिटीषन में जेसी रेखा सिंह, फोटो कोलाँज प्रतियोगिता में जेसी गुन्जन खोरानियाँ व जेसी वर्षा जैन, नाटक प्रतियोगिता में पानी बचाने का सन्देष देने वाला जेसीआई जयपुर राॅयल की टीम का नाटक, ‘‘फेरे बिन पानी इन 2050’’ को रनर-अप अवार्ड सहित कुल 23 पुरस्कार मिले हैं। पाली में आयोजित इस मिडकाॅन में सम्पूर्ण राजस्थान से आये लगभग 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा जयपुर से 32 चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया।